नई मंडी घड़साना में स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक रिश्वत लेते पकड़ा गया

0

श्रीगंगानगर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने श्रीगंगानगर जिले में नई मंडी घड़साना के सरकारी अस्पताल में गुरुवार को एक स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक को 3500 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के सूत्रों ने बताया कि परिवादी ने ब्यूरो की गंगानगर इकाई में शिकायत की थी कि उसकी गर्भवती पत्नी को पेट में दर्द होने के कारण मंगलवार को नई मंडी घड़साना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया था। इसमें गर्भपात किया जाना आवश्यक था। गर्भपात करने की एवज में डाॅ महेंद्र सिंह ने उसके पति से चार हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है।

सूत्रों ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद ब्यूरो की श्रीगंगानगर इकाई में पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित दल ने जाल बिछाकर डा चौधरी को परिवादी से 3500 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोच लिया।