सांझी छत परिसर में हरिहर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

0


अजमेर।
पुष्कर घाटी के नाग पहाड़ स्थित प्राचीन सांझी छत परिसर में बुधवार को शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर बडी संख्या में धर्मप्रेमी मौजूद रहे।

सांझी छत के सामने स्थित हरिहर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पश्चात भोजन प्रसादी रखी गई। बतादें कि हरिहर महादेव मंदिर बहुत ही प्राचीन मंदिर है। हाल ही में मंदिर का जीर्णोद्धार करने के बाद प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया।