नई दिल्ली। पाकिस्तान उच्चायोग के यहां चाणक्यपुरी स्थित परिसर से लगते अवैध निर्माण को गुरुवार को गिरा दिया गया। इसके अलावा आयोग के सामने सुरक्षा व्यवस्था के लिए लंबे समय से लगाए गए बेरिकेड और तारबंदी को भी हटा दिया गया है।
उच्चायोग ने मूल परिसर से लगे क्षेत्र में अवैध निर्माण कर वीजा सेक्शन और अन्य कार्यों के लिए ढांचे बनाए हुए थे। हालांकि उच्चायोग के मुख्य और मूल परिसर में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
उल्लेखनीय है कि यह कार्रवाई तीन दिन पहले इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर से सुरक्षा बेरिकेड और पार्किंग पोल हटाए जाने के बाद की गई है। सूत्रों के अनुसार इसे भारत की ओर से की गई ‘जैसे को तैसा’ कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।



