अलवर के राजगढ़ में गैस एजेंसी बंद मिलने पर आक्राेशित ग्रामीणों ने रास्ता रोका

0

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे के समीप स्थित गैस एजेंसी एजेन्सी के नहीं खुलने पर रविवार को ग्रामीणों ने अलवर मार्ग पर करीब आधे घण्टे तक मार्ग अवरुद्ध कर दिया। ये सभी लाेग सुबह से ही रसोई गैस सिलेंडर के लिये इंतजार कर रहे थे।

सूचना मिलने पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर मार्ग खुलवाया। एक गृहिणी ने बताया कि वह सुबह से ही सिलेंडर के लिए लाइन में लगी है। खाना बनाने के लिए सिलेंडर के अलावा और कोई साधन नहीं है। एक सिलेंडर था, जो खत्म हो गया। उन्होंने सिलेंडर ऑफिस में बुक करवाया और तब उन्होंने रविवार को आने को कहा। सुबह पहुंची तो एजेंसी बंद मिली और कहा कि छुट्टी है।

उधर, एजेंंसी बंद होने की सूचना मिलने पर रसद विभाग के प्रवर्तन निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि गाड़ी आ रही है और सभी को सिलेंडर दिए जाएंगे।