जगन गुर्जर का भाई पप्पू गुर्जर दौसा जेल में स्थानांतरित

0

अजमेर/दौसा/भरतपुर। राजस्थान में अजमेर की अति सुरक्षित जेल से कुख्यात डकैत जगन गुर्जर के भाई पप्पू गुर्जर को मंगलवार को सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच दौसा की केंद्रीय जेल में स्थानांतरित कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 जून को अजमेर जेल में जगन गुर्जर की हत्या के बाद परिजन और ग्रामीण पप्पू गुर्जर की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे और उसे जेल से अन्य जेल में स्थानांतरित करने की मांग कर रहे थे।

जेल सूत्रों ने बताया कि सोमवार को जेल मुख्यालय से आदेश जारी होने के बाद, जेल प्रशासन ने अतिरिक्त जाप्ता के साथ मंगलवार सुबह पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त के साथ उसे दौसा भेज दिया।