मुंबई में रेप के आरोप में अरेस्ट डॉक्टर के खिलाफ एक और केस दर्ज

मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस ने दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म के आरोप में मुंबई के एक डॉक्टर के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और 18 अक्टूबर को उसकी हिरासत समाप्त होने के बाद पुलिस उसके खिलाफ नए मामले में आगे की हिरासत की मांग करेगी।

कॉल सेंटर में कार्यरत एक लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि डॉक्टर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और शादी करने का वादा करने के बाद इससे इनकार कर दिया।

उन्होंने बताया कि डॉ. योगेश भानुशाली एक प्रैक्टिसिंग डॉक्टर था और वह इंस्टाग्राम के जरिए महिलाओं से संपर्क करता था। बाद में दोस्ती कर उनके साथ दुष्कर्म करता था और उन्हें ब्लैकमेल करता था। आरोपी के खिलाफ दो मामला 27 सितंबर को तथा दूसरा तीन अक्टूबर को दर्ज किया गया था।

पीड़ित पक्ष के वकील रफीक गोरी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि और अधिक पीड़ित सामने आएंगे क्योंकि डॉक्टर आदतन दुष्कर्मी है।