जयपुर : अमरसर थाने का हेड कांस्टेबल एवं दलाल 40000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

0

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार को जयपुर ग्रामीण जिले में अमरसर थाने के हेड कांस्टेबल रतन लाल आर्य एवं उनके दलाल को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर इकाई को शिकायत मिली कि परिवादी के विरुद्ध अमरसर थाने में दर्ज परिवाद को रफादफा कर परिवादी के पक्ष में रिपोर्ट बनाने की एवज में हेड कांस्टेबल 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।

इस पर रिश्वत राशि मांग का सत्यापन के दौरान हेड कांस्टेबल द्वारा 50 हजार रुपए की रिश्वत राशि की मांग कर 40 हजार रुपए लेने पर सहमति व्यक्त करना पाया गया।

इसके बाद एसीबी टीम द्वारा ट्रेप कार्रवाई के दौरान ठेका अंग्रेजी एवं देशी शराब अमरसर के सेल्समैन राकेश कुमार मीणा को हेड कांस्टेबल के लिए परिवादी से 40 हजार रुपए की रिश्वत लेने पर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इसके पश्चात आरोपी रतन लाल आर्य को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।