जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में नगर निगम ग्रेटर महापौर डा सौम्या गुर्जर ने सोमवार सुबह यहां खिरनी फाटक स्थित बाढ नियंत्रण केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
गुर्जर सुबह खिरनी फाटक फ्लाई आवर के नीचे वार्ड पार्षद कार्यालय 39 बाढ़ नियंत्रण केंद्र पर आम नागरिक सीमा बनकर पहुंची। इसके बाद उन्होंने बाढ़ नियंत्रण कक्ष की हेल्पलाइन नंबर पर फोन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायत के समय के साथ समस्या निस्तारण का भी समय नोट करें तथा आम जन द्वारा दी गई समस्याओं पर तत्काल निस्तारण हो।
उन्होंने बाढ़ नियंत्रण कक्ष पर मिट्टी के कट्टे, मडपंपों अन्य आवश्यक संसाधनों को भी जांचा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने तथा समुचित संसाधनों मड पंप, मिट्टी के कट्टे आदि की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि नगर निगम ग्रेटर द्वारा 15 जून से चार बाढ़ नियंत्रण केंद्र प्रारंभ किए गए हैं जिसके तहत मालवीय नगर बाढ़ नियंत्रण केंद्र, खिरनी फाटक फ्लाईओवर के नीचे पार्षद कार्यालय 39, मानसरोवर एवं विश्वकर्मा बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं साथ ही आमजन द्वारा की गई शिकायतों का तत्काल निस्तारण के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।