पूज्य झूलेलाल चालीहो महोत्सव में भजनों एवं पूजन से भक्तिमय हुआ वातावरण

2

अजमेर। आदर्श सिंधी पंचायत, आदर्श नगर की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूज्य झूलेलाल चालीहो महोत्सव श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। 16 जुलाई से शुरू हुआ यह धार्मिक आयोजन 25 अगस्त तक 40 दिनों तक चलेगा। महोत्सव के दौरान सिंधी भजनों, पूजन और पजड़ों की प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

चालीहो महोत्सव के 35वें दिन बुधवार को महाजोत एवं विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रेम प्रकाश आश्रम के मुख्य ट्रस्टी दादा नारायण दास, अध्यक्ष गुरबख्श मीरानी, ट्रस्टी दिलीप पंजाबी, अजमेर सिंधी सेंट्रल पंचायत के उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार तीर्थानी, सुनील गोयल एवं जगदीश अबीचंदानी ने पूज्य झूलेलाल साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर आदर्श सिंधी पंचायत की महिला मंडली ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। महिला मंडली की रीता रतनानी, रमा भभानी, सोना सजवानी, निर्मला ईसरानी, निर्मला रामलखयानी, विनीता गगनानी, लता गागनानी, एकता गांधी, हेमलता नाथानी, कोमल चांदनानी, वंदना साधवानी, प्रिया गनवानी, भावना आसनानी एवं प्राची वाधवानी ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई।

पंचायत महासचिव लालभाई नाथानी ने बताया कि 19 अगस्त को सिंधी समाज के महत्वपूर्ण पर्व नडी सतह (थडड़ी) का आयोजन भी किया गया। इस दौरान पूज्य झूलेलाल साहब को सूखे मेवे एवं ड्राई फ्रूट का भोग अर्पित किया गया।

सचिव महेश ईसरानी ने बताया कि कार्यक्रम में कमला तहलियानी ने “पंजे सवे जो घोड़ो, मुंहीजे लाल जो” तथा कविता पंजाबी ने “बेड़ो त झूलेलाल जो” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। कार्यक्रम में आदर्श सिंधी पंचायत के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।