राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक पद से जुगल किशोर को हटाया

0

जयपुर। राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार होने के बाद पद से हटाया दिया गया हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार निगम के अशासकीय निदेशक जुगल किशोर को निदेशक मंडल के सदस्य पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि जुगल किशोर का मनोनयन राजस्थान राज्य बीज निगम की 47वीं वार्षिक साधारण सभा में गत 10 फरवरी को निगम के निदेशक मंडल में निदेशक के पद पर किया गया था।

हाल में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा भ्रष्टाचार से संबंधित एक प्रकरण में उनकी गिरफ्तारी के पश्चात निगम की साख, पारदर्शिता एवं जनविश्वास को बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। एसीबी ने जुगल किशोर के घर से करीब एक करोड़ 59 लाख रुपए और उनके भांजे के पास 85 लाख रुपए जब्त किए थे।