अलवर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा के आये परिणामों में राजस्थान में अलवर की वरिष्ठ व्याख्याता (फिजिक्स) कुनिका सिंह का चयन हुआ है।
अलवर के पत्रकार कॉलोनी बुधविहार विस्तार निवासी कुनिका ने ऑल इंडिया में 342 वीं रैंक प्राप्त की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता सहित गुरुजनों एवं परिजनों को दिया है। कुनिका ने बताया कि उसने घर में ही रहकर पढ़ाई की और 2024 से वह नियमित रूप से पढ़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि अपना लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं तो सोशल मीडिया का कम उपयोग करना चाहिए। पढ़ाई को लेकर उन्होंने कहा कि हर दिन का लक्ष्य रखना चाहिए क्योंकि सफलता तभी मिलेगी जब तक लक्ष्य नहीं होगा।
कुनिका ने कहा कि यह मायने नहीं रखता कि 10-12 घंटे रोज पढ़ा जाए, लेकिन 5-6 घंटे रोज एकाग्रता से पढ़ाई की जाए, तो वह भी काफी सफलता दिला सकती है।
आग से जलकर एक व्यक्ति की मौत
अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली करने आये एक व्यक्ति की शुक्रवार को जलने से मौत हो गयी। सूचना मिलने पर टहला थानाधिकारी मुकेश मीना जाप्ते के साथ मौके ओर पहुंचे। उन्होंने शव टहला चिकित्सालय के शवगृह में रखवा दिया। उसकी शिनाख्त बावरियों की ढाणी ग्राम थली, आधी जयपुर निवासी जगदीश बावरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।



