भरतपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भरतपुर के राजकीय महिला चिकित्सालय में रक्त संग्रह इकाई में लैब तकनीशियन को बुधवार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो की करौली चौकी को परिवादी ने शिकायत की कि उससे महिला चिकित्सालय भरतपुर में संविदा पर टॉली पूलर वार्ड बॉय के पद पर नियुक्ति देने के एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है।
इस मामले में ब्यूरो की करौली इकाई में पुलिस निरीक्षक जगदीश भारद्वाज के नेेतृत्व में गठित दल ने सत्यापन के बाद लैब तकनीशियन राम कुवार (अनुबंधित) को परिवादी से 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।



