प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की तैयारी के लिए महिला मोर्चा की बैठक

आबूरोड में महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते भाजपा पदाधिकारी।

आबूरोड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित आबूरोड में दौरे को लेकर ज्ञानदीप भवन में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न हुईं।

प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी मोर्चा एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी और कहा कि जिम्मेदारी छोटी या बड़ी नहीं होती बस कार्य पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से करना चाहिए। महिला मोर्चे को हर बूथ पे बैठक करनी है। घरों में तिरंगा लगाना है। जनता को पीले चावल बांटकर मान सम्मान से कार्यक्रम में बुलाना है। कार्यक्रम में महिलाओं को उनकी जगह पर अच्छे से बिठाना है।

इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अलका मुंदड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री हमारे यह आ रहे हैं। ये बहुत खुशी की बात है। इसके लिए हमे सभी कार्य एवं तैयारी मजबूती से करनी है। महिला मोर्च की हर बहन को अपनी जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी व अपना कार्य जिम्मेदारी से करना पड़ेगा ताकि मोदी जी का दौरा सफल व प्रदेश के लिए ऐतिहासिक हो। महिलाओं को अपनी ताकत दिखाने का ये सुनहरा अवसर है। हर महिला को बढ़ चढ़कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जी जान लगानी होगी।

आबूरोड में महिला मोर्चा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।

जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कहा कि सिरोही के हर बूथ, हर मंडल को अपनी जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी। प्रधानमन्त्री के लिए जनता को लाने की व्यवस्था करनी पड़ेगी। महिलाएं हर कार्य कर सकती हैं। उनको अपनी पहचान बनाने का ये अनोखा अवसर है।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंशु वशिष्ठ ने कहा प्रधानमंत्री जो कहते हैं वो करते हैं। उन्होंने वादा किया था वे पुनः लौटकर आएंगे, वे अपना वादा निभाने, इस क्षेत्र की जनता को सौगात व संबोधित करने आबूरोड़ पधार रहे हैं। कार्यक्रम को प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, केके विश्नोई ने भी सम्बोधित किया।

मंडल अध्यक्ष अनुराधा जैन ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा आबूरोड़ मंडल प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पूरी तरह सतर्क है। यहां की जनता उनकी झलक को देखने के लिए आतुर है। इस दौरान प्रदेश मंत्री रक्षा भंडारी भी मंचासीन थीं। महिला मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।