श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी बेटी की नाबालिग सहेली को दुष्कर्म का शिकार बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पुलिस ने इस घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के महज दो दिनों में ही त्वरित जांच पूरी करके आरोपी गुरप्रीत सिंह (38) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अनुसार पीड़ित किशोरी एक स्कूल की छात्रा है। वह 26 जनवरी को वह अपनी सहेली के घर गई थी, उस समय वह घर पर गुरप्रीत सिंह के अलावा कोई नहीं था। इसके बाद गुरप्रीत सिंह ने उससे दुष्कर्म किया। इस घटना की जानकारी उसने स्कूल में अपनी सहेलियों काे दी। इसका पता शिक्षिकाओं को चलने पर उन्होंने पीड़िता की मां को बताया। इसके बाद गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।



