अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र में लाहाकाबास गांव में गुरुवार को एक लापता युवक का क्षत-विक्षत शव मिला।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान रोशन बलाई (32) के रूप में हुई है। उसका शव गांव से करीब 400 मीटर दूर खेत के पास बने नाले में मिला। ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो आवारा कुत्ते शव को नोच-नोचकर खा रहे थे। युवक का चेहरा और एक हाथ बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।
पुलिस ने बताया कि कि रोशन नशे का आदी था। वह पिछले दो दिनों से लापता था। आज सुबह गांव का एक युवक खेत की ओर गया तो नाले के पास कुत्तों की हलचल दिखाई दी। वह जब नजदीक पहुंचा तो वहां रोशन का शव दिखा। कई आवारा कुत्ते उसे नोच रहे थे। उसने गांव में इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने तुरंत कुत्तों को भगाया और पुलिस को भी मौके पर बुलाया।



