अजमेर बार एसोसिएशन के चुनाव में नरेंद्र सिंह राठौड़ अध्यक्ष निवार्चित

201

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिला बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठात्मक चुनाव में एडवोकेट नरेंद्र सिंह राठौड़ अध्यक्ष तथा राजेश कुमार यादव सचिव निर्वाचित घोषित किए गए।

पुष्ट जानकारी के मुताबिक बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बीते कल मतदान हुआ था और आज मतों की गणना किए जाने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने नरेंद्र सिंह राठौड़ को अध्यक्ष और राजेश कुमार यादव को सचिव निर्वाचित घोषित किया। पांच अन्य कार्यकारणी सदस्यों का भी निर्वाचन हुआ। मतदान में 1359 बार सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।