नरसिंहपुर : जयपुर कोर्ट की पेशी में जाने असमर्थ रहने पर लगाई फांसी

139

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र के वाईपास सडक मार्ग पर एक पेड से आज तडके एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई जो गोटेगांव के बगासपुर गांव निवासी सुमन सेन (65) है।

पुलिस ने बताया कि इसके पास मिले सोसाइट नोट में उसने आत्महत्या का कारण बताया है। उसने लिखा है कि जयपुर के महेशनगर में उसके खिलाफ वर्ष 2019 में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला बनाया गया था।

इस मामले की पेशी में जाने के लिए उसके पास रूपए की तंगी चल रही थी। सोमवार को इसकी पेशी होने पर वह नहीं जा सका। इसलिए उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।