महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महा सचिव ने गहलोत सरकार को महिला सुरक्षा में फेल बताया

सिरोही में भाजपा महिला मोर्चा के शक्ति सम्मेलन में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव और जिलाध्यक्ष।
सिरोही में भाजपा महिला मोर्चा के शक्ति सम्मेलन में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव और जिलाध्यक्ष।

सबगुरु न्यूज- सिरोही। जो सरकार आधी आबादी महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सकती उसको सत्ता में रहने का अधिकार नहीं यह संकल्प दिलवाते हुए भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती दीप्ति रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शासन में महिला मामलों में राजस्थान शर्मसार हुआ है और राज्य की महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान देने वें नाकाम रहे हैं। रावत ने बतोर मुख्य वक्ता महिला मोर्चा के सिरोही विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन को संबोधित करतें हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला।

जिला मुख्यालय के पणिहारी गार्डन में आयोजित महिला शक्ति सम्मेलन को मंगलवार को संबोधित करते हुए मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव ने सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त कर कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं के दर्द को उन्होंने समझा और मातृशक्ति के लिए अनेक ऐतिहासिक योजना चलाई उसी के साथ साथ लोकतंत्र में महिलाओं का गौरव बढ़ाते हुए हिस्सेदारी देकर लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित करके अब महिलाओं की किस्मत बदलने वाला फैसला लिया है। उन्होंने इसे नारी शक्ति के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

रावत ने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद देश में घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या जैसी घटनाओं में कमी आई है। रावत ने कहा कि राजस्थान में हुए सर्वे भाजपा की सरकार बनने का ऐलान कर रहे हैं उसके लिए सभी महिला शक्ति को मेहनत करनी होगी और जो सरकार निकम्मी है वो सरकार बदलनी है का नारा दिलवाया।

सिरोही में भाजपा के महिला मोर्चा शक्ति सम्मेलन में मौजूद मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
सिरोही में भाजपा के महिला मोर्चा शक्ति सम्मेलन में मौजूद मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता।

विधानसभा चुनाव के प्रवासी प्रभारी और दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने राज्य कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इनका पूरा कार्यकाल महिला विरोधी रहा है। उपाध्याय ने तंज कसकर कांग्रेस की कुर्सी की लड़ाई को टारगेट कर आरोप लगाया कि बहू बेटियों को बचाने की जगह खुद की कुर्सी बचाने की चिंता में यह लोग लग रहे। स्थानीय विधायक की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि दो चेहरे लेकर चलने वाले प्रतिनिधि को पहचाने और उसे सबक सिखाएं। उन्होंने आरोपों में कहा कि सिरोही विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर भारी भ्रष्टाचार हुआ है। सरकार ने अपनी अंतिम दिनों में महिलाओं को जो फ्री मोबाइल देने का जतन किया उसे लोकलुभावन कृत्य बताते हुए कहा इनके शासन में पांच साल तक महिलाओं की सुध नहीं लेने वाले और राज्य को महिला अत्याचार, उत्पीड़न के मामले में देश के पहले पायदान पर पहुंचाने वाले लोग अब रेवड़ी बांट रहे हैं।

– महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ने की एक जुटता का आह्वान
सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी ने विधानसभा में चुनाव में महिलाओं को एकजुट होकर सरकार को उखाड़ फेंकने की हुंकार भरी और बताया कि विगत पांच साल में महिला अत्याचार के करीब दो लाख तथा पैंतीस हजार दुष्कर्म की घटनाओ के यह आंकड़े चीख चीख कर सरकार के दावों की पोल खोल रहे हैं। सरकार को आड़े हाथों लेकर भंडारी ने कहा कि राज्य में स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय, अस्पताल, सड़क,सार्वजनिक स्थान कहीं भी महिला सुरक्षित नहीं और जो सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सकती उसको सत्ता से उखाड़ फेंकने का और वोट की चोट करने का समय आ गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने दुख व्यक्त करते हुए बताया कि राज्य के अखबार प्रतिदिन महिला अत्याचार, शोषण और महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाओं से रंगे हुए रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाकर कहा कि थाने वसूली के अड्डे बने हैं और रिश्वत में महिलाओं की अस्मत मांगने की घटनाएं सामने आई है। मोर्चा की ओर से कहा कि प्रदेश में अपराध बेलगाम, इसे नहीं सहेगा राजस्थान का नारा लग चुका है।
भंडारी ने केंद्र की मोदी सरकार की महिला हितों में चलाई जारी लोक कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख कर कर बताया कि उज्जवला गैस, पीएम आवास, शौचालय, जनधन खाता, आयुष्मान भारत, सुरक्षित मातृत्व वंदन योजना, निशुल्क सिलाई मशीन, महिला शक्ति केंद्र योजना जैसी तमाम अनेकों योजना से महिलाओं को संबल मिला है। भंडारी ने प्रधानमंत्री मोदी के महिला हितों में लिए निर्णय की प्रशंसा कर बताया कि मोदी को महिलाओं की कार्य कुशलता पर भरोसा है इसलिए केंद्र में विदेश व वित्त मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी आज मोदी सरकार में महिलाएं संभाल रही है।

चुनावी रण में महिलाएं दिखाएंगी कौशल
स्वागत संबोधन में मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अंशु वशिष्ठ ने भारी संख्या में आई महिलाओं पर खुशी व्यक्त कर कहा कि महिलाएं जाग चुकी है और वे चुनावी रण में कमल खिलाने के लिए अपना कौशल दिखाने के लिए तैयार है। सम्मेलन को प्रदेश मंत्री महेंद्र कुमावत, जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाजपा के कार्यक्रम सुझाव आपका, संकल्प हमारा के तहत राजस्थान के विकास और समृद्धि के लिए महिलाओं से संकल्प पत्र भरवाकर संकलित किये। संचालन महामंत्री श्रीमती हेमलता पुरोहित और दमयंती डाबी ने किया।

महिला शक्ति सम्मेलन में पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, लुंबाराम चौधरी, कमलेश दवे, राजसमंद प्रभारी वीरेंद्रसिंह चौहान, कार्यक्रम संयोजक गोविंद पुरोहित, किरण पुरोहित,मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, दलपतपुरोहित, मांगूसिंह बावली, दीपेंद्रसिंह पीथापुरा, जयसिंह राव,श्रीमती दुर्गेश शर्मा,गणेश पुरोहित,जीवन पुरोहित,विस्तारक दिलीप दवे सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

इसी प्रकार मोर्चा की पदाधिकारी में पूर्व प्रधान प्रज्ञा कुंवर, बबीता माखिजा, दर्शना देसाई, जसवंत कंवर, मीना खंडेलवाल, सविता परमार, शिल्पा गोयल, पुष्पा प्रजापति, रेनू कंवर, अनुराधा जैन, सविता लोहार, ममता कश्यप, महालक्ष्मी झा, जया सुथार, गीता पुरोहित, मनी देवी माली, प्रीति चौहान, मंजू कोहली, उषा गहलोत, रेणू वर्मा, रेखा जीनगर सहित सहित बड़ी संख्या में जिला व मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थी।