Home Breaking कोरबा में 10 वर्षीय बालिका से नाबालिग ने किया रेप

कोरबा में 10 वर्षीय बालिका से नाबालिग ने किया रेप

0
कोरबा  में 10 वर्षीय बालिका से नाबालिग ने किया रेप
10 year old girl raped by juvenile in Korba
10 year old girl raped by juvenile in Korba

कोरबा। कोरबी चौकी क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बालिका के साथ गांव में रहने वाले 16 वर्षीय किशोर ने अनाचार किया है।

मामले में पीड़िता के परिजनों पर किशोर पक्ष द्वारा दबाव बनाने की बात भी सामने आ रही है। मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपी किशोर घटना के बाद से फरार है।

जानकारी के अनुसार विगत 2 अक्टूबर को कोरबी चौकी अंतर्गत ग्राम फुलसर निवासी 10 वर्षीय बालिका पथरी कुटियानाला जंगल आई हुई थी। जहां सूनेपन का फायदा उठाकर गांव में रहने वाले 16 वर्षीय नाबालिग ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। परिजन मामले की शिकायत कोरबी चौकी में दर्ज कराने जा रहे थे। लेकिन आरोपी पक्ष से जुड़े लोगों ने पीड़ित पक्ष के परिजनों पर दबाव बनाने की कोशिश की।

दबाव के कारण ही घटना के कई दिनों बाद प्रार्थी पक्ष द्वारा कोरबी चौकी में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। आखिर आरोपी पक्ष के दबाव को दरकिनार करते हुए पीड़ित पक्ष ने इसकी रिपोर्ट कोरबी चौकी में दर्ज करा दी है।

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 376, 4 पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

यह भी पढें
सेक्स क्राइम की और न्यूज पढने के लिए यहां क्लीक करें

https://www.sabguru.com/haryana-17-year-old-girl-abducted-raped-moving-car-narnaul/

https://www.sabguru.com/minor-girl-raped-shopkeeper-bharatpur/

https://www.sabguru.com/girl-raped-tantrik-pretext-making-beautiful/

मां ने अपने प्रेमी से कराया नाबालिग बेटी का रेप

https://www.sabguru.com/minor-girl-raped-by-tantrik-in-lakhimpur-kheri/