Home Rajasthan Ajmer अजमेर : भिनाय मे विषाक्त भोजन से 11 बीमार

अजमेर : भिनाय मे विषाक्त भोजन से 11 बीमार

0

food poisioning

अजमेर। अजमेर जिले के राम का बाडिया गांव मे विषाक्त भोजन करने से एक ही परिवार की दो महिलाओं और छह बच्चों सहित 23 लोग बीमार हो गए जिन्हें जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार विषाक्त भोजन के सेवन से बीमार सभी लोगों की स्थिति सामान्य हैं। सूत्रों के अनुसार राम का बाडिया गांव के इस परिवार के सदस्यों ने रविवार रात घर पर ही खाना बनाया था।

खाना खाने के बाद चार पुरूषों, छह बच्चों और दो महिलाओं की तबीयत खराब हो गई। इनमें से दो पुरूषों और बच्चों को रात में ही उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। शेष्ा लोगों को सोमवार सुबह अस्पताल में दाखिल कराया गया।

परिवार के अनुसार घर में बनाई गई सब्जी पर कीटनाशक का छिड़काव किया हुआ था तथा बनाने से पूर्व उन सब्जियों को पानी से साफ नहीं किया गया था। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. उत्सव ने बताया कि उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here