Home Headlines अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वियतनाम में डॉ. अंकेश सिंह ने किया प्रतिनिधित्व

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वियतनाम में डॉ. अंकेश सिंह ने किया प्रतिनिधित्व

0
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वियतनाम में डॉ. अंकेश सिंह ने किया प्रतिनिधित्व

हाॅचीमिन। द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वियतनाम के हाॅचीमिन सिटी में भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित मुख्य कार्यक्रम में स्वास्थ्य कल्याण इन्स्टीट्यूट आॅफ नेचुरों पैथी एण्ड यौगिक साइन्सेज के प्राचार्य डाॅ. अंकेश सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।

डाॅ. एस आर राजस्थान विश्वविद्यालय में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संकाय के डीन डॉ. अंकेश सिंह इससे पूर्व पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चीन के बीजिंग शहर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भी भारत सरकार का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

जयपुर के डाॅ. अंकेश सिंह ने बताया कि वियतनाम में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय राजदूत पी हरीश व वियतनाम के धर्मगुरू ने किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वियतनाम के मुख्य राष्ट्रीय चैनल एचटीवी पर किया गया।

इसी अवसर पर वियतनाम के तियान जिंग प्रांत में भी आयोजित कार्यक्रम में डाॅ. अंकेश सिंह ने प्रतिनिधित्व किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन काउंसलेट जनरल जनरल आॅफ इण्डिया स्मिता पंत और तियान जिंग प्रांत के वाइसचेयरमेंन ने किया।

डाॅ. अंकेश सिंह ने बताया कि वियतनाम सहित विदेश में सभी स्थानों पर भारत को योग गुरू का दर्जा प्रप्त होने के कारण यहां से जाने वाले योग गुरूओं को विशेष महत्व दिया जाता है। यहां तक कि एक प्रकार से भगवान का दर्जा दिया जाता है, लोग उन्हें स्पर्श कर देखना चाहते हैं।

उनसे रूबरू होकर अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढना चाहते हैं। योग के प्रति उनका अथाह विश्वास होने के कारण उनका मानना है कि इनसे मिलकर या योंग गुरुओं के बताए रास्ते पर चल कर वे अपने जीवन में सफलता जरूर पा लेंगे।