Home Entertainment एंग्री यंग वुमेंन बनेगी देशी गर्ल सोनाक्षी सिन्हा

एंग्री यंग वुमेंन बनेगी देशी गर्ल सोनाक्षी सिन्हा

0
sonakshi sinha
actress sonakshi sinha to play a role of angry young woman in next film

मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल सोनाक्षी सिन्हा सिल्वर स्क्रीन पर एंग्री यंग वुमेन बनने जा रही हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक एआर मुर्गदास अब सोनाक्षी को लेकर एक नायिका प्रधान फिल्म शुरू करने जा रहे हैं जिसमें सोनाक्षी खतरनाक स्टंटस भी करती नजर आएंगी।

इन स्टंटस को कितना महत्व दिया जा रहा है यह बात इसी से पता चलता है कि सोनाक्षी को प्रशिक्षण देने लॉस एंजिल्स से विशेष्ाज्ञ मुंबई आ रहे हैं। वे जनवरी में सोनाक्षी के साथ प्रैक्टिस शुरू करेंगे। एक महीने बाद सोनाक्षी फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।

सोनाक्षी की फिल्म एक्शन जैक्शन अभी हाल ही में प्रदर्शित हुई है जो असफल हुई साथ ही उन्हें अपने किरदार के लिए काफी अलोचानाओं का भी सामना करना पड़ा है। सोनाक्षी का मानना है कि अब वह करियर के उस मुकाम पर हैं जहां ऎसी फिल्में भी कर सकती है जिनमें उनकी प्रतिभा भी नजर आए।

मुर्गदास के निर्देशन में बनने वाली फिल्म पूरी तरह से सोनाक्षी के इर्दगिर्द घूमती है और इसकी सफलता का सारा श्रेय सोनाक्षी को मिलेगा। सोनाक्षी इस फिल्म को लेकर खासी उत्साहित भी हैं। फि लहाल फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। बताया जाता है कि सोनाक्षी फिल्म में एक कॉलेज गर्ल की भूमिका में है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here