Home Headlines प्रदेश की निकायों में 1947 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

प्रदेश की निकायों में 1947 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

0
प्रदेश की निकायों में 1947 रिक्त पदों पर होगी भर्ती
application are invited soon for 1947 vacant posts in rajasthan Municipalities
application are invited soon for 1947 vacant posts in rajasthan Municipalities

जयपुर। प्रदेश की निकायों में खाली पड़े  अलग-अलग 1947 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया। स्वायत्त शासन विभाग ने भर्ती के लिए जो प्रस्ताव भेजा था उसे वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी।

स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि  अधिशाषी अधिकारी चतुर्थ के 47 पद, स्वास्थ्य अधिकारी के 26 पद, सहायक अभियन्ता (पर्यावरण व ठोस कचरा प्रबन्धन) 50 पद, राजस्व निरीक्षक 73 पद, लिपिक ग्रेड द्वितीय 500 पद, फायरमैन 610 पद, वाहन चालक फायर 193 पद, सहायक नगर नियोजक 20 पद, राजस्व अधिकरी-द्वितीय 20 पद, सहायक अभियन्ता सिविल 50 पद, सहायक अभियन्ता विद्युत 16 पद, सहायक अभियन्ता यांत्रिकी 9 पद, सहायक राजस्व निरीक्षक 92 पद, सहायक अग्निशमन अधिकारी 19 पद, सफाई निरीक्षक 78 पद, कनिष्ठ लेखाकार 118 पद एवं वरिष्ठ प्रारूपकार के 26 पदों पर नई भर्ती की जाएगी।