Home Headlines जयपुर के महापौर बने अशोक लाहोटी

जयपुर के महापौर बने अशोक लाहोटी

0
जयपुर के महापौर बने अशोक लाहोटी
Ashok Lahoti became new mayor of Jaipur
Ashok Lahoti became new mayor of Jaipur

जयपुर। अशोक लाहोटी को जयपुर नगर निगम का महापौर चुन लिया गया है। उन्होंने निर्दलयी पार्षद सुशील शर्मा को हराया। लाहोटी को 69 और सुशील शर्मा को 21 वोट मिले, जबकि एक वोट खारिज हो गया।

चुनाव जीतने के बाद लाहोटी ने महापौर की शपथ ली। बुधवार सुबह शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में अशोक लाहोटी ने महापौर के लिए नामांकन दाखिल किया था। सुमन जांगिड़ और सर्वेश लोहिवाल लाहोटी के प्रस्तावक बने।

इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, सांसद रामचरण बोहरा और विधायक सुरेंद्र पारीक समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। गौरतलब है मंगलवार को नगर निगम के महापौर ने पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद से ही भाजपा पार्षदों की बाड़ा बंदी हो गई थी। सभी पार्षदों को शहर की एक निजी होटल में ठहराया गया था। भाजपा ने महापौर के लिए अशोक लाहोटी का नाम फायनल किया था।

पहले माना जा रहा था कि लाहोटी निर्विरोध चुनाव जीतेंगे। लेकिन सुशील शर्मा के नामांकन दाखिल करने के बाद महौपर के वोटिंग हुई। जयपुर नगर निगम में संख्या बल के हिसाब से भाजपा कांग्रेस और निर्दलीयों पर भारी है।

निगम में 91 वार्ड हैं। ऐसे में 91 पार्षदों में से भाजपा के 64, कांग्रेस के 19 और आठ निर्दलीय हैं। अशोक लाहौटी भाजपा के उभरते चेहरे हैं। तीन पहले ही भाजपा ने उन्हें प्रदेश प्रवक्ता बनाया था। प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के काफी करीबी माने जाते हैं।