Home UP Aligarh अलीगढ : बसपाईयों ने करवाया बार बालाओं का अश्लील डांस!

अलीगढ : बसपाईयों ने करवाया बार बालाओं का अश्लील डांस!

0
अलीगढ : बसपाईयों ने करवाया बार बालाओं का अश्लील डांस!

अलीगढ़। मतदाताओं को रिझाने के लिए राजनीतिक पार्टियां क्या क्या कर सकती हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया सकता है। अलीगढ़ में बसपा के सामाजिक भाईचारा सम्मलेन कार्यक्रम में मंच पर बार बालाओं द्वारा अश्लील डांस कराया गया। जहाँ बसपाइयों ने भी जमकर डांस किया।

यह आयोजन खैर विधानसभा के गाँव जरारा स्थित एक विद्यालय में हुआ। सभा में मौजूद भीड़ भी इन ठुमकों का भरपूर आनंद उठा रही है। इतना ही नहीं इस दृश्य को अपने-अपने मोबाइल में कैद भी कर रहे हैं।

अलीगढ में बसपा के सामाजिक भाईचारा सम्मलेन कार्यक्रम में मंच पर बार बालाओं द्वारा अश्लील डांस कराया गया। अलीगढ़ की खैर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी राकेश मौर्या की सफलता के लिए बतौर मुख्य अतिथि पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय और पूर्व कैबिनेट मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने शिरकत की।

इस सम्बन्ध में जब बीएसपी से जिला अध्यक्ष अरविन्द आदित्य से बात की तो उन्होंने पहले तो ऐसे किसी भी डांस से इंकार कर दिया। लेकिन बाद में इस डांस को जिला अध्यक्ष ने शालीनता भरा और साफ सुथरा गाना और नृत्य बताया।