Home Breaking भाभीजी घर पर हैं की नई अंगूरी भाभी बढिय़ा नकलची : शिल्पा शिंदे

भाभीजी घर पर हैं की नई अंगूरी भाभी बढिय़ा नकलची : शिल्पा शिंदे

0
भाभीजी घर पर हैं की नई अंगूरी भाभी बढिय़ा नकलची : शिल्पा शिंदे
bhabhi ji ghar par hai row : Shilpa Shinde calls new angoori bhabhi shubhangi atre a good copycat
bhabhi ji ghar par hai row : Shilpa Shinde calls new angoori bhabhi shubhangi atre a good copycat

मुंबई। लोकप्रिय टीवी शो भाभीजी घर पर हैं की नई अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे को शिल्पा शिंदे ने बढिय़ा नकलची बताया है। बतादें कि पिछले एक महीने से इस पात्र के लिए महाभारत जारी थी क्योंकि शिल्पा शिंदे को विवाद की वजह से शो के बाहर कर दिया गया था।

गौरतलब है कि निर्माता बेनाइफर कोहली ने चिडिय़ाघर फेम शुभांगी अत्रे को अंगूरी भाभी की भूमिका निभाने का मौका दिया है। हालांकि कई अनेक शो में भी नई अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे ने शिल्पा शिंदे की भूमिका को हथिया लिया था।

अब भाभीजी घर पर हैं की नई अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे पर शिल्पा शिंदे ने तंज कसते हुए कहा है कि वे बढिय़ा नकलची हैं। मैंने उन्हें शो पर देखा है। आप भी देख सकते हैं कि वैसे ही कपड़े पहनकर और मेकअप करके कोई भी अंगूरी जैसा दिख सकता है, लेकिन पुरानी अंगूरी की तरह एक्टिंग नहीं कर सकता। वैसी एक्टिंग आसान काम नहीं हैै।

शुभांगी अच्छी अदाकारा हैं और कैरियर में काफी आगे भी जा सकती हैं, अगर वे किसी पुराने की नकल उतारना बंद करके कुछ नया करें तो! बता दें कि शो निर्माता और चैनल पुरानी अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे को मनाने की कोशिशों में जुटी रही, लेकिन शिल्पा अपनी मांगों पर अड़ी रही।

इसी बात को लेकर विवाद पैदा हुआ और मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। इससे हारकर सभी ने उनकी जगह किसी और कलाकार को लेने का फैसला लिया था। शुभांगी अत्रे का चिडिय़ाघर में कोयल का किरदार काफी मशहूर रहा है। संयोगवश शिल्पा शिंदे भी उसी शो की खोज रही हैं। इतना ही नहीं शिल्पा ने जब उस शो को अलविदा कहा था तो वहां भी शुभांगी ने ही उनकी जगह ली थी।