Home Entertainment Bollywood बॉलीवुड कलाकारों ने पीवी सिंधु को दी बधाई

बॉलीवुड कलाकारों ने पीवी सिंधु को दी बधाई

0
बॉलीवुड कलाकारों ने पीवी सिंधु को दी बधाई
Bollywood actors congratulate Rio Olympics medalist PV Sindhu on her victory
Bollywood actors congratulate Rio Olympics medalist PV Sindhu on her victory

मुंबई। रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को देश का गौरव बताते हुए अभिनेता अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, सलमान खान और एआर रहमान सहित कई बॉलीवुड अभिनेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

अमिताभ बच्चन ने सिंधु को दिए अपने संदेश में कहा कि उन्होंने अपने दिल से खेला है और वह देश का गौरव बन गई हैं। पीकू के अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, ‘पीवी सिंधु …आपने पूरे दिल से खेल खेला है। सभी भारतवासियों को आप पर गर्व है…हमें गौरव का यह क्षण उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद।’

सोशल मीडिया पर एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘ देखो …आपने क्या किया ..सवा अरब लोगों ने आपका समर्थन किया …यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है …हमें आप पर गर्व है।’

रजनीकांत ने कहा कि वह 21 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी के बहुत बड़े प्रशंसक बन गए हैं। उन्होंने लिखा, ‘पीवी सिंधु आपको सलाम है …मैं आपका बहुत बड़ा प्रशंसक बन गया हूं। बधाई हो ..।’

सलमान खान ने ट्विटर पर सिंधु के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की और लिखा ‘अपनी मां के साथ मैंने टीवी पर बैडमिंटन का फाइनल मैच देखा और मां को बताया कि आपके साथ मेरी भी एक तस्वीर है।Ó
रहमान ने लिखा, ‘बधाई हो सिंधु …आपने बहुत अच्छा काम किया है।Ó अभिनेत्री एवं नेता हेमा मालिनी ने ट्विटर पर लिखा, ‘आप केवल 21 साल की हैं, और सभी की नजरें आप पर ही लगी हैं।

सिंधु ने यह सब देश के लिए किया, लेकिन दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी मारीन से हार गईं। वह  खाली हाथ नहीं हैं..उन्हें ओलंपिक का रजत पदक मिला है।’ अभिनेत्री विद्या बालन ने लिखा, ‘क्या लड़की है ..। क्या शानदार खेल खेला..वास्तव में प्रसंशनीय …ईश्वर आपकी रक्षा करे।’

ऋषि कपूर ने कहा, जीतो रियो। भगवान आपको खुश रखे। सिंधू। ऋतिक रोशन ने कहा मैं अपनी सीट पर सट के बैठा हुआ था। क्या मुकाबला था और क्या खिलाड़ी थीं। आपने हम सबका दिल जीत लिया है।

अनुपम खेर ने कहा, सिंधू के रजत पदक जीतने की खबर सुनकर वापस मुंबई आ गया। साक्षी और सिंधू के साथ सेल्फी लेकर काफी गर्व महसूस होगा। महेश भट्ट ने कहा, सिंधू ने इतिहास रचा है। महिला शक्ति का दबदबा। करन जौहर ने लिखा, भारत की गोल्डन गर्ल सिंधू को रजत पदक की जीत पर बधाई। आज सब भारतीयों का दिल गर्व से फूले नहीं समा रहा।

वरुण धवन ने कहा, पूरे देश के लिए भसधू इतनी बड़ी खुशी की खबर लेकर आई हैं। कड़ी मेहनत और लगन का फल हमेशा मिलता है। आपसे बहुत कुछ सीखना है। फरहान अख्तर ने कहा, बधाई हो। आपके लिए काफी खुश हूं। यह रजत पदक जीतना तो केवल शुरुआत है। रिचा चड्ढा ने कहा, आपने स्वर्ण पदक नहीं खोया। आपने रजत पदक जीता है।

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सिंधु की खेल भावना की तारीफ की और स्पेन की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारीन के खिलाफ उनके प्रदर्शन की सराहना की।

उन्होंने लिखा, ‘क्या अद्भुत खेल था.. रजत पदक मिलने पर पीवी सिंधु को बधाई हो। आपके जज्बे और आपकी खेल भावना का बहुत बहुत सम्मान।’ इन सबके साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट, हुमा कुरैशी, अदिति राव हैदरी, अर्जुन कपूर, दीया मिर्जा समेत कई सितारों ने पी वी सिंधू को बधाई दी है।