Home India City News राधे मां का समर्थन करने वाले बॉलीवुड गायक सोनू निगम पर मामला दर्ज

राधे मां का समर्थन करने वाले बॉलीवुड गायक सोनू निगम पर मामला दर्ज

0
राधे मां का समर्थन करने वाले बॉलीवुड गायक सोनू निगम पर मामला दर्ज
Bollywood playback singer Sonu Nigam's tweet supporting Radhe Maa stirs controversy
Bollywood playback singer Sonu Nigam’s tweet supporting Radhe Maa stirs controversy

मुंबई। विवादों में घिरीं राधे मां का समर्थन करने वाले बॉलीवुड गायक सोनू निगम पर मुंबई उपनगर के समतानगर में पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

उल्लेखनीय है  कि सोनू ने राधे मां के समर्थन में एक के बाद एक तीन ट्वीट कर उनका बचाव किया और उनकी तुलना काली मां से कर डाली। इसके विरोध में उन पर मामला दर्ज करवाया गया है।
गौरतलब है कि बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने ट्वीट करते हुए कहा है कि काली मां को तो राधे मां से भी कम कपड़ों में दर्शाया गया है।

बॉलीवुड गायक निगम का यह समर्थन मां काली के भक्तों को अखर गया और वे सब उनके खिलाफ समता नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाने पहुंचे और पुलिस को मामला दर्ज करना पडा।

सोनू ने एक और ट्वीट किया कि पुरुष साधू नग्न घूम सकते हैं। अजीब तरह डांस कर सकते हैं, लेकिन रेप का आरोप लगने के बाद ही उन्हें सलाखों के पीछे डाला जा सकता है।

क्या यह लैंगिक समानता है? उन्होंने इसके बाद एक और ट्वीट किया, केस चलाना चाहते हैं, अनुयायियों पर केस चलाइए। अपने आप पर केस चलाइए। महिलाओं और पुरुषों को धर्मगुरु बनाने के लिए महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग नियम, यह सही नहीं है।