Home World Asia News चीन में भारी बारिश से 98 की मौत, 800 घायल

चीन में भारी बारिश से 98 की मौत, 800 घायल

0
चीन में भारी बारिश से 98 की मौत, 800 घायल
China : 98 killed, 800 injured due to Heavy rains, tornado
China : 98 killed, 800 injured due to Heavy rains, tornado

बीजिंग। चीन के जियांग्सू प्रांत में हो रही भारी बारिश के कारण अब तक 98 लोगों की मौत हो चुकी है और 800 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

बारिश, ओले और तूफान के कारण यानचेंग शहर में कई मकान ध्वस्त हो गए हैं। यानचेंग के उपनगर फुनिंग और शेयांग काउंटी के कई इलाकों में भी खराब मौसम के कारण स्थिति बिगडऩे की खबरें हैं।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार जियांग्सू प्रांत में बारिश और बाढ़ के कारण अब तक 98 लोगों की जान जा चुकी है और 800 से अधिक घायल हुए हैं। फुनिंग काउंटी में 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान ने कई बाहरी नगरों में तबाही मचाई।

शेयांग में 100 किमी प्रति घंटा से भी अधिक रफ्तार से हवाएं चलीं। तूफान के कारण कई मकान ध्वस्त हो गए। यहाँ 51 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति और संचार सेवाएँ ठप होने की भी खबरें हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने बड़े बड़े पेड़ों को गिरते और पूरे के पूरे गांवों को मटियामेट होते देखा। कई घायलों को उनके ध्वस्त हुए मकानों के मलबे से खींच कर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया।

चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय के अनुसार क्षेजियांग, जियांग्शी, हुबेई और सिचुआन सहित, देश के दक्षिणी हिस्सों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण 4,60,000 से अधिक लोगों सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया और 3,21,000 लोगों को तत्काल राहत की जरूरत है।

चीन में मौसमी बारिश के कारण हर साल भीषण बाढ़ आती है और मई के आखिर से करीब दो माह तक देश इस आपदा से प्रभावित रहता है।