Home Breaking हिमाचल : नालागढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड, 11 महिलाएं हिरासत में

हिमाचल : नालागढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड, 11 महिलाएं हिरासत में

0
हिमाचल : नालागढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड, 11 महिलाएं हिरासत में
Himachal: Sex racket busted in Nalagarh, 11 women held
Himachal: Sex racket busted in Nalagarh, 11 women held

सोलन। हिमाचल के सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के दो होटलों में सेक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने होटलों में रेड कर आठ युवतियों और तीन एजेंट महिलाओं को पकड़ा है। पकड़ी गई युवतियां दिल्ली, चंडीगढ़, लुधियाणा, हिमाचल व बिहार की हैं। जबकि एजेंट महिलाएं दिल्ली व चंड़ीगढ़ की रहने वाली हैं।

युवतियों ने इन एजेंट महिलाओं पर झांसा देकर देह व्यापार के इस धंधे में झोंकने का आरोप जड़ा है। पुलिस ने तीनों एजेंट महिलाओं व होटलों के दो मैनेजर के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ इमोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामला शुक्रवार का है।

पुलिस जिला बद्दी के एसपी बिशेर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है, इस मामले में संलिप्त हर शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस पकड़ी गई एजेंट महिलाओं के बीबीएन क नेक्शन को खंगाल रही है।

डीएसपी नालागढ़ डा. साहिल अरोड़ा के नेतृत्व में दो पुलिस टीमों ने एक साथ दोनों होटलों में छापेमादी की और सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। ये दोनों होटल नालागढ़ हलके की रसूखदार हस्तियों के है, जिन्होंने इन्हें आगे ठेके पर दे रखा है।

डीएसपी ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर स्थित एक होटल से छह जबकि नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर स्थित एक होटल से दो लड़कियों और तीन एजेंट महिलाओं सहित कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें तीन दलाल महिलाएं हैं एक दलाल चंडीगढ़, एक दिल्ली और एक लुधियाणा की है।

ये तीनों दलाल क्षेत्र में काफी समय से देह व्यापार के गोरखधंधे को अंजाम दिलवा रही थीं। पुलिस गिरफ्त में आई युवतियां 20 से 32 बर्ष की हैं। इनमें दो युवतियां हिमाचल से हैं, जबकि बाकी लुधियाणा, चंड़ीगढ़, बिहार व दिल्ली से नालागढ़ बुलाई गई थीं। युवतियों का कहना है कि उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें जबरन इस धंधे में धकेला गया है।

सोलन पुलिस ने गुरमीत कौर, लता अंजलि, जीत राम व अनुज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस गिरफ्त में आई कुछ युवतियां शादीशुदा भी हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।