Home India City News पति पर दहेज हत्या का केस, पत्नी रह रही थी प्रेमी के साथ

पति पर दहेज हत्या का केस, पत्नी रह रही थी प्रेमी के साथ

0
पति पर दहेज हत्या का केस, पत्नी रह रही थी प्रेमी के साथ

गिरिडीह। जिसकी हत्या का मामला थाना में दर्ज़ था वह विवाहिता जिंदा निकली। महिला प्रेमी के साथ शादी कर खुशी से रह रही है। इस रहस्योघाटन के बाद दहेज हत्या का आरोप झेल रहे हज़ारीबाग के आंगो थाना निवासी हिरेन्द्र रजक और उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है।

हिरेन्द्र की पत्नी झबिया देवी (काल्पनिक नाम) गिरिडीह जिले के जमुआ के धुरगड़गी में चुड़का रजक के साथ दूसरी शादी कर खुशी से रह रही है।

बताया जाता है कि बीते 25 जुलाई को गिरिडीह जिला के देवरी थाना के मनिकबाद निवासी एतवारी रजक ने आंगों थाना में अपने दामाद हिरेंद्र तथा उसके परिजनों पर बेटी झबिया देवी को दहेज के लिए हत्या कर शव गायब करने का मामला दर्ज़ कराया था।

आंगो थाना में दिए आवेदन के अनुसार एतवारी रजक अपनी बेटी झबिया का विवाह 2012 में हिरेन्द्र रजक के साथ किया था। शादी के बाद से हीं हिरेन्द्र और उसके परिजन झबिया को दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे।

आंगो थाना प्रभारी अजित कुमार ने बताया कि मामला दर्ज़ कर इसकी तहकीकात कर हीं रहे थे कि झबिया देवी के जीवित होने का पता चला। झबिया गिरिडीह जिला के जमुआ थाना अंतर्गत धुरगड़गी गांव के चुड़का रजक के साथ विवाह कर रह रही है।

बताया जाता है कि चुड़का रजक का मामा घर भी मनिकबाद हीं है और अक्सर चुड़का रजक का झबिया के घर आना जाना लगा रहता था। दोनों पूर्व से परिचित थे।

इधर झबिया देवी हिरेन्द्र के साथ विवाह से खुश नहीं थी। दोनों में अमूमन खटपट होती रहती थी। अब झबिया देवी को उसके पिता एतवारी रजक को सौंप दिया गया है।