Home Breaking अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: चण्डीगढ़ में प्रधानमंत्री ने रचा नया इतिहास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: चण्डीगढ़ में प्रधानमंत्री ने रचा नया इतिहास

0
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: चण्डीगढ़ में प्रधानमंत्री ने रचा नया इतिहास
pm modi leads 2nd International Yoga Day at Chandigarh
pm modi leads 2nd International Yoga Day at Chandigarh

चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार की सुबह चण्डीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स में एक नया इतिहास लिखते हुए 30 हजार लोगों के साथ योग किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री योग की न केवल योग की 15 क्रियाओं का अभ्यास किया, बल्कि योग को लेकर उठ रहे विवादों पर भी जमकर अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि योग को किसी भी धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। योग आस्तिक के लिए भी है और योग नास्तिक के लिए भी।

दुनिया में कहीं पर भी जीरो बजट पर हेल्थ अश्योरेंस नहीं होता। योग जीरो बजट से हेल्थ की गारंटी देने वाला साइंस है। प्रधानमंत्री ने योग को आधुनिक विज्ञान बताते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम इस विज्ञान की मदद से वर्तमान समय में विकराल रूप ले रही मधुमेह जैसी भयानक बिमारी का खात्मा करें।

उन्होंने कहा कि हमें अगले एक साल तक ऐसा लक्ष्य तय करना चाहिए, जिससे योग के माध्यम से हम इस भयानक बिमारी का खात्मा कर सकें। फिर हर वर्ष हम एक बिमारी को खत्म करने का लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं। आज पूर विश्व योग दिवस मना रहा है। देश के हर कोने में योग का कार्यक्रम हो रहा है और समाज के हर तबके का समर्थन मिल रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि योग हमारे पूर्वजों की विरासत है, योग मुक्ति का मार्ग है तो साथ ही अनुशासन का अनुष्ठान भी है। योग क्या मिलेगाए इसके लिए नहीं है। योग, मैं क्या छोड़ पाऊंगा, मैं किन किन चीजों से मुक्त हो पाऊंगा, उसके लिए योग है। ईहलोक से निकलकर परलोक में जाएंगे तो क्या प्राप्त होगा, यह सभी बताते हैं। लेकिन योग परलोक के लिए नहीं है। मृत्यु के बाद क्या मिलेगा, इसका रास्ता योग नहीं दिखाता।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह धार्मिक कर्मकांड नहीं है। ये स्वस्थ रहने की ताकत है। इस जन्म में क्या मिलेगा, यह उसका विज्ञान है। मन अस्थिर और शरीर स्थिर होता है। योग मन को स्थिर आैर शरीर को गतिवान बनाने की मजबूती है। हमारी मूलभूत प्रकृति में बदलाव लाने का काम करता है। मन को स्थिर करने की ट्रेनिंग देता है योग। इंतजार मत कीजिए। योग को जीवन का हिस्सा बना दीजिए।

जिस तरह मोबाइल फोन आपके जीवन का हिस्सा बन गया है। उसी तरह योग को जीवन का हिस्सा बनाएं। यह कठिन काम नहीं है। आज योग विश्व में बहुत बड़े कारोबार को रूप में बढ़ रहा है। अरबों खरबों का कारोबार योग से हो रहा है। 100 योग दिखाने वाले टीवी चैनल आ गए हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान योग की सलाह दी जाती है ताकि प्रसूति काल में मां को तकलीफ कम हो। योग बेहतर जीवन की ट्रेनिंग है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि योग हमारे लिए शारीरिकए आध्यात्मिक और सामाजिक चेतना का केंद्र बिंदू बन गया। योग गरीब और अमीर दोनों के लिए है। योग हर किसी के लिए उपलब्ध मार्ग है। अगर डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को हम योग के जरिए इस बीमारी से मुक्ति दिलाने की कोशिश करें तो बड़ा काम होगा।

योग बीमारी से मुक्ति का ही मार्ग नहीं है। योग फिटनेस की नहीं, वेलनेस की गारंटी है। अगले साल जब योग दिवस मनाया जाएगा तो दो अवार्ड भी दिए जाएंगे। पहला होगा उत्तम कार्य के लिए इंटरनेशनल योग अवॉर्ड और दूसरा भारत में योग के लिए उत्तम काम के लिए इंडिया योग अवार्ड। मैं चंडीगढ़ में 5 साल रहा हूं। इससे उत्तम इस परिसर का उपयोग पहले कभी नहीं हुआ होगा।

पंजाब—हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एक महीने में ही पूरा चंडीगढ़.हरियाणा और पंजाब योगमय हो गया। योग के कारण लोग भेदभाव भूल गए। यह बहुत बड़ा परिवर्तन है। इसके पहले क्रार्यक्रम स्थल पर सुबह चार बजे से ही योग प्रेमियों का जुटना आरम्भ हो गया था। प्रधानमंत्री मोदी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 6:40 पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।