Home Delhi गुरुग्राम गैंगरेप के लिए खट्टर सरकार जिम्मेदार : बरखा शुक्ला

गुरुग्राम गैंगरेप के लिए खट्टर सरकार जिम्मेदार : बरखा शुक्ला

0
गुरुग्राम गैंगरेप के लिए खट्टर सरकार जिम्मेदार : बरखा शुक्ला

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने गुरूग्राम के मंदपुरा गांव में डकैती के दौरान दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को शर्मनाक बताते हुए इसके लिए खट्टर सरकार को दोषी करार दिया है।

बरखा शुक्ला सिंह ने सोमवार को कहा कि यह एक शर्मनाक घटना है। मुझे लगता है कि इसके बाद भाजपा हरियाणा में दोबारा सत्ता में नहीं आ पाएगी। जिस तरह से लगातार हरियाणा में अपराध बढ़ता जा रहा है।

जिस तरह से शनिवार की रात्रि घटित हुई घटना में कारखाने को सुरक्षा व्यवस्था न काफी होने की वजह से गुंडे बेखौफ होकर कारखाने में घुसकर डकैती करते हैं।

उसके बाद महिलाओं से दुष्कर्म को भी अंजाम दिया। इतना ही नहीं दुस्साहसी डकैतों ने घटनास्थल पर मुर्गा बनाकर भी खाया। ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।