Home Entertainment कृति को शाहरुख लगते हैं संजीदा और काजोल मस्तमौला

कृति को शाहरुख लगते हैं संजीदा और काजोल मस्तमौला

0
कृति को शाहरुख लगते हैं संजीदा और काजोल मस्तमौला

मुंबई। बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री कृति शैनन किंग खान को संजीदा और काजोल को मस्तमौला मानती हैं।

साल 2014 में प्रदर्शित फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली कृति ने रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म दिलवाले में शाहरुख और काजोल के साथ काम किया है। दिलवाले में कृति की जोड़ी वरुण धवन के साथ है।

कृति का मानना है कि शाहरुख खान आज भी उसी ऊर्जा से काम करते हैं जैसे कि वह उनके करियर की पहली फिल्म हो। कृति ने कहा असल जिंदगी में शाहरुख खान शांत किस्म के व्यक्ति हैं, लेकिन काजोल को समझना बड़ा मुश्किल है।

शाहरुख-काजोल के साथ काम करने का अनुभव सपने को जीने जैसा ही रहा, इस दौरान उन्हें इन दोनों कलाकारों को करीब से जानने का मौका भी मिला।

कृति ने कहा कि मुझे इन दोनों को करीब से जानने का मौका मिला। शाहरुख आज भी सेट पर उसी ऊर्जा से काम करते हैं, जैसे उनकी पहली फिल्म
हो।

उन्होंने कहा कि शाहरुख संवाद पहले से याद करके आते हैं, यहां तक कि वो सेट पर भी अपने संवाद दोहराते रहते हैं, जबकि काजोल कैमरा रोल होने से पहले खूब हंसी मजाक करती रहती हैं, लेकिन कैमरा रोल होते ही वो एकदम से संजीदा होकर भावुक संवाद बोलने लगती हैं।

काजोल बहुत मजाक करती हैं उनको समझना बहुत मुश्किल है लेकिन वो दिल की बहुत साफ है। कृति ने कहा कि बॉलीवुड में आने वाली हर लड़की का सपना होता हैं कि वो अपने करियर में एक बार शाहरुख के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करे।