Home Breaking सनकी आशिक ने लड़की को मारी गोली, ट्रामा में भर्ती

सनकी आशिक ने लड़की को मारी गोली, ट्रामा में भर्ती

0
सनकी आशिक ने लड़की को मारी गोली, ट्रामा में भर्ती

लखनऊ। जानकीपुरम् थाना क्षेत्र में एक सनकी आशिक ने पड़ोस में रहने वाली लड़की को अपने घर बुलाकर गोली मार दी और फरार हो गया। घटना के बाद लड़की को ट्रामा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार दोपहर के समय जानकीपुरम् सेक्टर तीन में रहने वाली पूजा (22) पुत्री शकील अपने पड़ोस में रहने वाली उर्मिला चौरसिया के घर पर गयी थी। जब वहां से जोर की आवाज आई और पूजा की छोटी बहन वहां पहुंची और देखा कि उसकी दीदी जमीन पर गिरी पड़ी है।

इसके बाद उसने शोर मचाया, जब वहां पहुंचे लोगों ने पूजा को ट्रामा सेंटर के लिए भेजा। जब पुलिस को सूचना भी दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू करते हुए अस्पताल पहुंची।

जानकीपुरम पुलिस की मानें तो जांच की रिर्पोट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि गोली लगी है या नही। पुलिस मामलें में जांच कर रही है। उर्मिला का लड़का सुमित चौरसिया फरार है।

लोगों का कहना है कि वह सनकी आशिक बनकर पूजा का पीछा करता था। उसी ने सनकीपन ने इस घटना को अंजाम दिया है।

ट्रामा सेंटर में पहुंचे एसआई कमेलश्वर प्रसाद ने बताय कि लड़की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं परिजन भी यहां मौजुद है। लड़की पूजा की दो बहने तरन्नुम व तबस्सुम है।