Home Headlines जनादेश स्वीकार्य, मगर मोदी का तिलिस्म टूटा : कांग्रेस

जनादेश स्वीकार्य, मगर मोदी का तिलिस्म टूटा : कांग्रेस

0
जनादेश स्वीकार्य, मगर मोदी का तिलिस्म टूटा : कांग्रेस
Madhya Pradesh Congress chief arun yadav
Madhya Pradesh Congress chief arun yadav

भोपाल। गुजरात के चुनाव में कम अंतर से हारी कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला बोला है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा है कि जनादेश स्वीकार्य है, परंतु भाजपा के ब्रांड एम्बेसडर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तिलिस्म उनके ही गृहराज्य में टूट गया है क्योंकि जीत का अंतर उंगलियों पर गिना जा सकता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यादव ने एक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह प्रांत में दी गई कड़ी टक्कर के बाद उंगलियों पर गिने जाने वाले अंतर पर सरकार बनाने वाली भाजपा को बधाई देते हुए प्राप्त जनादेश को स्वीकार किया है।

उन्होंने कहा कि विकास और गुजरात मॉडल की बात करने वाले प्रधानमंत्री ने गुजरात चुनाव में विकास की बात ही नहीं की। वे गुजरात के पूरे चुनाव में विकास के मुद्दे से हटकर सिर्फ और सिर्फ पाकिस्तान और धर्मांधता के मुद्दे पर ही फोकस करते रहे।

यादव ने आगे कहा कि हालांकि कांग्रेस पार्टी ने एक सशक्त विपक्ष के रूप में राहुल गांधी के नेतृत्व में अपनी व्यापक उपस्थिति दर्ज कराई है। भाजपा जो दावा कर रही थी, वह तो धरा रह गया। भाजपा यह माने कि उसे गुजरात में मुश्किल से जीत मिल पाई है।

यादव ने यह भी कहा कि गुजरात चुनाव के परिणामों में एक सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने के साथ कांग्रेस ने तीन प्रतिशत मतों का इजाफा किया है।

गुजरात की जीत भाजपा की ‘नैतिक हार’ : ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भाजपा की गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत को ‘अस्थायी’ और ‘लाज बचाने वाली’ बताया। ममता ने भाजपा की जीत को ‘नैतिक हार’ करार दिया।

ममता ने ट्वीट किया कि मैं गुजरात के मतदाताओं को इस दौर में बहुत ही संतुलित फैसले के लिए बधाई देती हूं। यह अस्थायी व लाज बचाने वाली जीत है, लेकिन यह भाजपा की नैतिक हार को दिखाती है।

उन्होंने कहा कि गुजरात ने आम लोगों पर हुए अत्याचारों, व्यग्रता व अन्याय के खिलाफ वोट दिया। गुजरात ने 2019 का आगाज कर दिया। सत्तारूढ़ भाजपा गुजरात में सत्ता बरकार रखने में सफल रही है और हिमाचल प्रदेश में जीत दर्ज की है।

https://www.sabguru.com/gujarat-election-2017-hardik-patel-accuses-bjp-of-evm-tampering-says-party-used-money-power-to-win/

https://www.sabguru.com/we-accept-public-decision-rahul/