Home Breaking मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : एक ही पण्डाल के नीचे 879 नव युगलों की शादी

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : एक ही पण्डाल के नीचे 879 नव युगलों की शादी

0
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : एक ही पण्डाल के नीचे 879 नव युगलों की शादी
mukhyamantri kanyadan yojna : 879 couples getting married in dhar district in madhya pradesh
mukhyamantri kanyadan yojna : 879 couples getting married in dhar district in madhya pradesh

धार। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत माण्डू में शासकीय उद्यान नर्सरी के पास नील कंठेश्वर महादेव रोड पर मंगलवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में कुल 879 नव युगलों का एक ही पाण्डाल के नीचे विवाह/निकाह कराए गए। इनमें से 873 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हिन्दू रीति-रिवाज से पूर्ण विधि-विधान के साथ अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए। वही मुस्लिम समाज के 6 जोड़ों का काजी द्वारा निकाह कराया गया। इन जोड़ों में 11 दिव्यांग जोड़े भी शामिल है, जिनका विवाह सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा उपस्थित थे। विधायक धरमपुरी कालुसिंह ठाकुर, विधायक धार नीना-विक्रम वर्मा, जिला पंचायत धार की अध्यक्ष मालती-मोहन पटेल, नगर परिषद माण्डू के अध्यक्ष महेश ठाकुर, नगरपालिका धार की अध्यक्ष ममता जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमन शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रवीन्द्र चैधरी, एडीएम अक्षय कुमार सिंह, एसडीएम धार जितेन्द्र सिंह चैहान तथा अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण भी मंचासीन थे।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं माण्डू में इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आकर नव विवाहितों को आशीर्वाद देने आने वाले थे, किन्तु अपरिहार्य कारणों से वे नहीं आ सके है। मुख्यमंत्री ने सभी नव विवाहितों के सुखी, समृद्ध व सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित की है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गरीब कन्याओं का विवाह शासकीय खर्चे पर कराने के लिए सराहनीय योजना संचालित की है। जिसके तहत राशि बढ़ाकर धीरे-धीरे 25 हजार रूपए कर दी है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर वर्ग के कल्याण के लिए कोई न कोई योजना लागू की है।

जरूरत है तो केवल हमे जागरूक होकर लाभ उठाने की। प्रधानमंत्री ने भी ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की शुरूआत की। इन सब योजनाओं का उद्देश्य हमारे जीवन को सुखी व समृद्ध बनाना है।

विधायक धार श्रीमती नीना-विक्रम वर्मा ने कहा कि धरमपुरी विधायक पिछले कई वर्षो से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में गरीब कन्याओं के विवाह कराने की प्रशंसा की और कहा कि वे सही मायने में मुख्यमंत्री के सपने को साकार कर रहे हैं। अध्यक्ष जिला पंचायत मालती मोहन पटेल ने कहा कि नव विवाहित जोड़े बहुत ही किस्मत वाले हैं जो उन्हे रानी रूपमति व बाज-बहादुर की प्रणय नगरी में विवाह करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है।

विधायक धरमपुरी कालूसिंह ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि वे जनपद अध्यक्ष पद पर रहते हुए पिछले 10 वर्षो से सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं तथा गरीब कन्याओं को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ दिलाते आ रहे हैं। उन्होने सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए जिला प्रशासन, अधिकारियों व आम जनता को धन्यवाद दिया, वही नव विवाहितों को सुखी समृद्ध, भावी, जीवन का आशीर्वाद भी दिया।

इससे पूर्व एडीएम अक्षय कुमार सिंह ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत उद्बोधन दिया और बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 879 जोड़ों का विवाह/निकाह सम्पन्न हुआ है। उन्होने योजना के प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अन्त में अतिथियों ने सांकेतिक रूप से नव विवाहित युगलों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के प्रावधानों के तहत 5-5 हजार रूपए की घरेलू सामग्री मंच से वितरित की। इनमें रंजना-रमेश, ज्योति-दीपक, प्रिंगला-मुकेश, शिवकन्या-राजू शामिल है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में रोशनी मंसूरी-इमरान मंसूरी को अतिथियों ने सामग्री वितरित की। दिब्यांग रीना पिता धन्नलाल को 50 हजार का स्वीकृति पत्र वितरित किया, वही दिव्यांग जोड़ा पूजा इन्दौर व गौरीशंकर बगडी को एक लाख रूपए का स्वीकृति पत्र वितरित किया।

दक्षिणा में दिलाया वृक्षारोपण का संकल्प

सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अन्त में पंडित ने दक्षिणा में नव विवाहित युगलों को दक्षिणा में वृक्षारोपण करने का संकल्प दिलाया।