Home Headlines मुंबई : ढाई साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, विक्रोली बंद

मुंबई : ढाई साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, विक्रोली बंद

0
मुंबई : ढाई साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, विक्रोली बंद
Mumbai : two and half year old girl raped in Vikhroli
Mumbai : two and half year old girl raped in Vikhroli

मुंबई। विक्रोली में महज ढाई साल की बच्ची के साथ बलात्कार की घटना से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है और स्थानीय नागरिकों ने विरोध में विक्रोली बंद कर रखा है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और सघन पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त बच्ची विक्रोली स्थित पार्कसाईट क्षेत्र में शुक्रवार की रात अपने घर के बाहर खेल रही थी। पीडि़त बच्ची के पड़ोसी ने उसे चाकलेट का लालच दिया और इसके बाद बच्ची को लेकर सुनसान पहाड़ी पर ले गया।

उसी पहाड़ी पर पड़ोसी ने बच्ची के साथ बलात्कार किया और फरार हो गया। इस घटना के बाद बच्ची के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया।

इस समय बच्ची का इलाज राजावाड़ी अस्पताल में हो रहा है। अस्पताल में पीडि़त बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिकों में रोष फैल गया है, जिससे विक्रोली में शनिवार को बंद का आयोजन किया गया है।