Home Business गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर 113 रूपए सस्ता

गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर 113 रूपए सस्ता

0
lpg cylinder rate
non subsidised lpg cylinder rate cut by rs 113, jet fuel price by 4.1 per cent

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में लगातार जारी गिरावट से बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमतेंे 113 रूपए प्रति सिलेंडर कम हो गई है जो सोमवार से प्रभावी हो गई।



तेल कंपनियों के अनुसार गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार पांचवी बार कटौती की गई है और यह तीन साल के निचले स्तर पर आ गई है। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 752 रूपए हो गई है। पहले यह 865 रूपए थी। पांच बार में अब तक 170.5 रूपए प्रति सिलेंडर की कटौती की जा चुकी है। इस कटौती के बाद देश के चार महानगरों में गैर सब्सिडी वाले रसोई सिलेंडर की कंपनी इस प्रकार है।

महानगर          नई कीमत


दिल्ली ……… 752.00
कोलकाता …. 791.00
मुंबई………. 770.50
चेन्नई……… 749.50

विमान ईधन की कीमतें पांचवी बार घटी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में जारी गिरावट से देश में विमान ईधन की कीमतें लगातार पांंचवे महीने कम होकर तीन साल में पहली बार दिल्ली में 60 हजार रूपए प्रति किलोलीटर से नीचे उतर गई है।

तेल विपणन कंपनियों के अनुसार विमान ईंधन की कीमतों में 4.1 प्रतिशत प्रति किलोलीटर की कटौती की गई है। इस कमी के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 2594.93 रूपए कम होकर 59943 रूपए प्रति किलोलीटर पर आ गई है। विमान परिचालन व्यय में 40 प्रतिशत सिर्फ ईधन का हिस्सा होता है और इस कटौती से विमान यात्रियों के साथ ही विमानन कंपनियों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

गत एक नवंबर को 7.1 प्रतिशत अर्थात 4987.7 रूपए प्रतिकिलोलीटर की कमी की गई थी। इस साल अगस्त से अब तक इसमें 14.5 प्रतिशत अर्थात 10218.76 रूपए प्रति किलोलीटर की कमी आ चुकी है। अब मुंबई में विमान ईधन की कीमत 61695 रूपए प्रतिकिलोलीटर पर आ गई है जबकि पहले यह 64414.98 रूपए प्रति किलोलीटर थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here