Home Rajasthan Pali परशुराम जयन्ती समारोह की तैयारियों के लिए जुटे लोग

परशुराम जयन्ती समारोह की तैयारियों के लिए जुटे लोग

0
परशुराम जयन्ती समारोह की तैयारियों के लिए जुटे लोग

पाली। भगवान परशुराम जयन्ती समारोह के उपलक्ष्य में होने वाली वाहन रैली एवं शोभयात्रा की तैयारियों को लेकर जुटे कार्यकर्ताओं की एक संयुक्त बैठक समाज भवन बाईसी बगेची में समिति संयोजक एडवोकेट पीएम जोशी की अध्यक्षता में हुई।

संयोजक जोशी ने बताया कि बैठक में सभी समाजों के लगभग 70 प्रतिनिधियों जिनमें लोक अभियोजक रेवतसिंह केसरिया, शंभुलाल शर्मा, सीताराम जोशी, कृष्णकुमार शर्मा, सुमेरसिंह राजपुरोहित, मुरलीमनोहर बोडा, ताराचन्द गोड़, सूर्यप्रकाश शर्मा, जयशंकर त्रिवेदी, चन्द्रभानु राजपुरोहित, वीरेन्द्रपाल शर्मा, मुरलीधर गौड़, सुभाष त्रिवेदी ने अपने अपने सुझाव दिए।

जोशी ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी एक समाज का नहीं अपितु पाली में निवास कर रहें लगभग 20 विप्र समुदाय के लोगों का है। सभी विप्र बन्धु पूरे जोश के साथ पुरूष सफेद कुर्ता और धोती एवं महिलाएं चुन्दड़ी की साड़ी में अपने अपने वाहनों को लेकर स्थानीय व्यास सर्किल पर शाम 5 बजे पहुंचेगे।

वहां प्रत्येक वाहनों को झण्डी, स्टीकर, से सजाया जाएगा। रैली के शुभारम्भ स्थल व्यास सर्किल पर मुरली मनोहर बोड़ा द्वारा शीतल पेय से स्वागत किया जाएगा। शहर के मध्य में श्याम तिवारी द्वारा आईसक्रीम, आदि गौड़ समाज द्वारा शीतल पेय की व्यवस्था रहेगी।

शहर के मुख्य मार्गो में लगभग 10 विप्र समाजों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। रैली में भगवान परशुरामजी का फरसा एवं केसरिया ध्वज के साथ आगे वाहन चलेगा। उसके पीछे जयघोष के नारों लगाते हुए विप्र बन्धु अपने अपने वाहनों के साथ रहेंगेे।

रैली जयनारायण व्यास सर्किल से विवेकानंद सर्किल पुराना बस स्टेण्ड, गुलजार चौक, गोल निम्बड़ा, सर्राफा बाजार, बाईसी बजार, सोमनाथ मंदिर, सूरजपोल, अम्बेड़कर सर्किल, गांधी मूर्ति, सुभाष सर्किल, रेल्वे अण्डरब्रिज, हिम्मत नगर, शिवाजी नगर, सरदार पटेल नगर, ओवर ब्रिज से होते हुए सुभाष नगर, न्यू हा. बोर्ड, पुराना हाउसिंग बोर्ड, खेतेश्वर सर्किल पर स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर पहुचेंगी।

आदिदेव महादेव की महाआरती के साथ प्रसाद वितरण सुभाष त्रिवेदी, दीपक चतुर्वेदी, विशाल, नारायण पी. स्वामी द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए पूरे शहर में सभी विप्र समाजों सहित ओमप्रकाश दायमा, नरेश बोहरा, जीतेन्द्र व्यास, जयशंकर त्रिवेदी, हीरालाल शर्मा, नारायण पी. स्वामी, दिलीप दवे, परिणय जोशी, पीयूष बसंत शर्मा विशेष रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं।