Home Business मोदी राज में पांचवीं बार घटी पेट्रोल की कीमत

मोदी राज में पांचवीं बार घटी पेट्रोल की कीमत

0
petrol price cut by rs 1 per liter
petrol price cut by rs 1 per liter

नई दिल्ली। अन्तरराष्ट्रीय बाजार मेें कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट के परिणामस्वरूप तेल वितरण कंपनियों ने पेट्रोेल के दाम एक रूपए प्रति लीटर घटाने की घोषणा की है। नई दरें मंगलवार आधी रात के बाद से लागू हो गई। मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद पेट्रोल की कीमतों में लगातार पांचवीं बार यह कमी हुई है।…

तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड ने बताया कि पेट्रोल के दाम एक रूपए प्रति लीटर (कर अतिरिक्त) कम किए गए हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में कुल मिलाकर एक रूपए 21 पैसे की कमी होगी।

इससे पहले एक अक्टूबर को शुरू हुए पखवाडे में पेट्रोल के दाम 65 पैसे प्रति लीटर कम किए गए थे। कंपनी ने कहा है कि हालांकि डालर के मुकाबले रूपया कमजोर हुआ है इसके बावजूद इस बाजार में कीमत को देखते हुए दाम घटाए गए हैं। दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल 66 रूपए 65 पैसे का मिलेगा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें जून 2012 के बाद निचले स्तर पर हैं। पेट्रोल के दाम में कमी के बाद चार महानगरों में दाम इस प्रकार होंगे।

महानगर         वर्तमान कीमत          नई कीमत

दिल्ली               67.86                     66.65
कोलकाता          75.46                     74.21
चेन्नई               70.87                    69.59
मुम्बई              75.73                    74.46

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here