Home India City News प्रधानमंत्री मोदी ने सेल्फी खींची और खिंचवाई

प्रधानमंत्री मोदी ने सेल्फी खींची और खिंचवाई

0
pm modi meet with media
pm modi meet with media

नई दिल्ली। हरियाणा और महाराष्ट्र में मिली जीत के मौके पर शनिवार को भाजपा की ओर से यहां पत्रकारों के लिए दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ पत्रकारों की तारीफ की, बल्कि उनके साथ फोटो खिंचवाए…

उन्होंने सेल्फी खींची और खिंचवाई। कार्यक्रम में संपादक हो या संवाददाता, सभी मोदी से हाथ मिलाने की होड़ में रहे। लेकिन मोदी ने किसी को निराश नहीं किया। वे घूम-घूमकर पत्रकारों और फोटोग्राफरों से मिले।

मोदी तय समय पर भाजपा मुख्यालय के दूसरे हिस्से 9 अशोक रोड पहुंचे। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, पदाधिकारियों एवं केंद्रीय मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। वहां से वे सीधे मंच पर पहुंचे, जहां मात्र 12 से 13 मिनट का मोदी और अमित शाह का भाषण हुआ।

उसके बाद वे सीधे संपादकों व पत्रकारों से मिलने मंच से नीचे पहुंचे। इस दौरान मोदी कई बार पत्रकारों भीड़ में घिरे। कुछ ने उनसे आटोग्राफ भी लिए। मोदी पत्रकारों से आधा घंटा मिले और बिना खाए-पिए वहां से अगले कार्यक्रम के लिए चल दिए। उन्हें मुंबई में एक कार्यक्रम में जाना था।

शाकाहारी भोज का आयोजन

भाजपा अध्यक्ष शाह समेत सभी पदाधिकारियों व मंत्रियों ने शाकाहारी उत्तर भारतीय भोज का आनंद लिया। साथ में चाट कचोड़ी, पिज्जा, फू्रटस आदि का भी सभी ने लुत्फ उठाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मोदी छाए रहे। भाजपा पदाधिकारियों और केंद्रीय मंत्रियों को हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद झारखंड और जम्मू कश्मीर में भी मोदी का करिश्मा दोहराए जाने की उम्मीद है।

अटल-आडवाणी की चर्चा नहीं

भाजपा के कार्यक्रमों में अब वरिष्ठ नेता अटलबिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरलीमनोहर जोशी की कोई चर्चा नहीं होती है। दीपावली मिलन कार्यक्रम में भी यही हुआ। ना लालकृष्ण आडवाणी नजर आए और ना ही मुरली मनोहर जोशी। वाजपेयी चित्रों से भी नदारद रहे। बैनरों और चित्रों में सिर्फ मोदी और शाह ही छाए रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here