Home Headlines पुणे मध्यवर्ती बैंक की राहु शाखा से 65 लाख रुपए की लूट

पुणे मध्यवर्ती बैंक की राहु शाखा से 65 लाख रुपए की लूट

0
पुणे मध्यवर्ती बैंक की राहु शाखा से 65 लाख रुपए की लूट
Pune : four men loot Rs 65 lakh from bank
Pune : four men loot Rs 65 lakh from bank

मुंबई। पुणे मध्यवर्ती बैंक की राहु शाखा में सुरक्षारक्षकों को चाकू की धाक दिखाकर लुटेरों ने 65 लाख रुपए लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए।

इस घटना की जानकारी बैंक मैनेजर निखील माणिक कांबले ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार पुणे मध्यवर्ती बैंक की राहु शाखा में शुक्रवार रात लुटेरों ने धावा बोला था। उस समय सुरक्षा रक्षक दीपक भालेराव व उत्तम वाघ ने लुटेरों का जोरदार विरोध किया।

लुटेरों ने दोनों सुरक्षा रक्षकों को चाकू का धाक दिखाकर बांध दिया, इसके बाद बैंक की शाखा से 65 लाख 57 हजार 485 रुपये लूटकर फरार हो गए। किसी तरह आजाद होने के बाद सुरक्षारक्षकों ने इस मामले की सारी जानकारी बैंक मैनेजर को दी। बैंक मैनेजर ने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई।

दो पुलिसवालों को जिंदा जलाने के सभी आरोपी निर्दोष छूटे

भिवंडी में दो पुलिस वालों को जिंदा जलाने के मामले में 18 आरोपियों को जिला न्यायालय ने शनिवार को निर्दोष छोडऩे का आदेश जारी किया है। जिला न्यायालय के समक्ष पुलिस इन आरोपियों के विरुद्ध सबूत नहीं पेश कर सकी।

ज्ञात हो कि पांच जुलाई, 2006 को भिवंडी में क्वाटर्स गेट मसजिद के पास मोर्चा निकाला गया था। उस समय पुलिस हवलदार रमेश जगताप व रविंद्र गांगुर्डे ने मोर्चे को पुल की ओर से जाने से रोका और तय मार्ग से जाने के लिए कहा। इससे गुस्साए जमाव ने दोनों पुलिस वालों को जिंदा जला दिया था।

इस मामले में स्थानीय पुलिस ने मामला दर्जकिया था और 18 लोगों को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी इस समय जेल में थे। शनिवार को जिला न्यायालय ने इस सभी आरोपियों को निर्दोष करार दिया है। इस बीच पुलिस पर हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं। अदालत में मजबूत साक्ष्य नहीं पेश होने से पुलिस का मनोबल और भी टूट जाने की आशंका जताई जा रही है।