Home Breaking राहुल गांधी की किसान यात्रा का जंतरमंतर पर समापन

राहुल गांधी की किसान यात्रा का जंतरमंतर पर समापन

0
राहुल गांधी की किसान यात्रा का जंतरमंतर पर समापन
Rahul Gandhi back in delhi surrounded by buses, rush hour alert
Rahul Gandhi back in delhi surrounded by buses, rush hour alert

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ‘देवरिया से दिल्ली’ तक की किसान यात्रा का गुरुवार को दिल्ली में समापन हो गया। 25 दिनों से उत्तर-प्रदेश के विभिन्न जिलों से होती हुई यह किसान यात्रा दिल्ली के जंतरमंतर पर समाप्त हुई।

इस दौरान दिल्ली में आंनद विहार, प्रीत विहार, विकास मार्ग होते हुए लक्ष्मी नगर, आईटीओ और राज घाट तक पहुंचने में किसान यात्रा को भारी जाम से जूझना पड़ा। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने एहतियाती उपाय किए थे। यात्रा में शीला दीक्षित एवं राज बब्बर भी उनके साथ थे।

दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक पूर्वी दिल्ली के सभी रूटों पर ट्रैफिक जाम रहा, चूंकि इन सभी बैठकों में बड़ी तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। दोपहर करीब 3 बजे लक्ष्मीनगर क्रॉसिंग पर राहुल गांधी ने सभा को संबोधित किया।

गौरतलब है कि 2017 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने यूपी में किसान यात्रा का आयोजन किया था। इस दौरान खाट सभाओं का भी आयोजन किया गया था जिसने खूब सुर्खियां भी बटोंरीं।

https://www.sabguru.com/rahul-gandhi-promises-waive-off-farmers-loans/

https://www.sabguru.com/rahul-gandhi-takes-dig-prime-minister-modi-petrol-price-hike/

https://www.sabguru.com/two-half-years-first-pm-like-action-modi-says-rahul-gandhi-says-indias-surgical-strikes/

https://www.sabguru.com/congress-workers-clash-spg-rahul-gandhis-road-show-bareilly/

https://www.sabguru.com/uttar-pradesh-shoe-thrown-rahul-gandhi-road-show-sitapur/