Home Entertainment सोनाक्षी, अर्जुन को अपने लिए उपहार मानते हैं अमित

सोनाक्षी, अर्जुन को अपने लिए उपहार मानते हैं अमित

0
sonakshi
SONAKSHI AND ARJUN WERE GIVEN TO ME AS GIFT BY BONEY KAPOOR SAYS TEVAR DIRECTOR AMIT SHARMA

मुंबई। बॉलीवुड के नवोदित निर्देशाक अमित शर्मा दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता अर्जुन कपूर को अपने लिए उपहार मानते हैं।

अमित शर्मा फिल्म तेवर से बतौर निर्देशक बॉलीवुड में अपनी शुरूआत करने जा रहे हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा ने मुख्य भूमिका निभाई है।

अमित शर्मा, सोनाक्षी और अर्जुन के काम से बेहद प्रभावित हैं और अपने लिए उन्हें उपहार मानते हैं। अमित शर्मा ने कहा कि सोनाक्षी और अर्जुन मुझे बोनी सर से उपहार के तौर पर मिले हैं।

मै बेहद खुश हूं कि मुझे अभिनेता और अभिनेेत्रियों के पीछे भागना नहीं पड़ा। मैंने अर्जुन को उनकी पिछली फिल्मों में देखा था और जब मै उनसे पहली बार मिला तो मैने उनके चेहरे पर खास तरह का आकर्षण देखा।

मैने उन्हें तुरंत अपनी फिल्म तेवर के किरदार पिंटू के लिए चुन लिया। गौरतलब है कि बोनी कपूर निर्मित और अमित शर्मा निर्देशित फिल्म तेवर साल 2003 में प्रदर्शित तेलगू फिल्म ओकाडू की रिमेक है।

इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने कब्बड़ी खिलाड़ी की भूमिका निभाई है। फिल्म में अर्जुन और सोनाक्षी के अलावा मनोज वाजपेयी भी अहम किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 9 जनवरी को प्रदर्शित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here