Home Entertainment हॉट एक्ट्रेस सोनम कपूर बनेगी राजनेता

हॉट एक्ट्रेस सोनम कपूर बनेगी राजनेता

0
sonam kapoor
sonam kapoor to act in battle of bittora adaptation

मुंबई। बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री और अनिल कपूर की पुत्री सोनम कपूर सिल्वर स्क्रीन पर राजनेता का किरदार निभाती नजर आ सकती है।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और फिल्मकार अनिल कपूर उपन्यास बैटल ऑफ बेलौरा पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं। बताया जाता है कि अनिल कपूर ने अनुजा चौहान के सुप्रसिद्ध उपन्यास बैटल ऑफ बित्तौरा के अधिकार खरीद लिए हैं और वह उसपर एक फिल्म बनाना चाहते हैं।

बताया जाता है कि बैटल फॉर बित्तौरा दो राजनेताओं के बीच प्रेम की कहानी है जो आपस में प्यार करते हैं लेकिन एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते है।

चर्चा है कि इस फिल्म के लिए अनिल कपूर ने अपनी बेटी सोनम कपूर का चयन किया है वहीं सोनम कपूर के अपोजिट अभिनेता की तलाश की जा रही है। सोनम का कहना है कि वह इस फिल्म में काम करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। यह एक शानदार कहानी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here