Home Sports Football फुटबाल टीम के कप्तान की गोली मारकर हत्या

फुटबाल टीम के कप्तान की गोली मारकर हत्या

0
Senzo Meyiwa
South Africa football captain Senzo Meyiwa shot dead

जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के फुटबाल टीम के कप्तान सेंजो मेइवा की वोस्लूरस उपनगर के एक घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…

लेफ्टिनेंट जनरल सोलोमन मेकगाले ने बताया कि रविवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद 27 वर्षीय मेइवा को मृत घोषित कर दिया गया।

दक्षिण अफ्रीकी पुलिस के टि्वटर अकांउट पर बताया गया है कि हम पुष्टि करते हैं कि गोलकीपर सेंजो को गोली मारी गई है और अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उन्हें मृत घोषित किया गया।

सेंजो ने अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स टूर्नामेंट के पिछले चार क्वालीफायर मैचों में दक्षिण अफ्रीका के लिए खेला। साउथ अफ्रीकन लीग कप के तहत शनिवार को भी वह अपने क्लब ओरलांडो पाइरेट्स की तरफ से मैदान में उतरे थे। ओरलांडो ने इस मैच में एजाक्स केपटाउन को 4-1 से हरा कर लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here