Home Rajasthan Ajmer रामनाम परिक्रमा को खिंचे चले आते हैं भक्तों के कदम

रामनाम परिक्रमा को खिंचे चले आते हैं भक्तों के कदम

0
रामनाम परिक्रमा को खिंचे चले आते हैं भक्तों के कदम
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer

अजमेर। अजमेर में चल रही 51 अरब हस्तलिखित राम नाम महामंत्रों की परिक्रमा के सातवें दिन भी आजाद पार्क में बनी अयोध्या नगरी में अपार जन समूह उमडा। अल सुबह से ही परिक्रमा करने वाले धर्मप्रेमी माता—बहनों, बच्चों और बुजुर्गों के आने का सिलसिला शुरू हो गया।

दोपहर बारह बजे बाद अन्य धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई। सांस्कृतिक प्रतुतियों के जरिए भक्ति भाव जगाने का अनूठा तरीका भी देखने को मिला। रविवार को भजन की कमान महिला मंडली ने संभाली और एक से बढकर एक भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer

भजनों के बाद नियमित रूप से हो रहे संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। रविवार को श्रीराम मानस मंडल के देवेन्द्र कुमार झा और साथियों ने सुंदर कंठ से प्रस्तुति देकर भक्तों को भावविभोर कर दिया।

sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer

सुंदरकांड के बाद रामस्नेही संप्रदाय शाहपुरा के महामंडलेश्वर जगतगुरु 1008 श्रीश्री रामदयाल महाराज के पावन सान्निध्य का लाभ मिला।