Home Astrology RASHIFAL 8 OCT 2017 आज का राशिफल जानिए क्या लिखा है आज का भविष्य आपके जीवन में

RASHIFAL 8 OCT 2017 आज का राशिफल जानिए क्या लिखा है आज का भविष्य आपके जीवन में

0
RASHIFAL 8 OCT 2017 आज का राशिफल जानिए क्या लिखा है आज का भविष्य आपके जीवन में
Sunday Horoscope, rashifal 7 oct 2017
Sunday horoscopes and auspicious coincidence

8 oct 2017, Sunday/रविवार Rashifal Horscop, आपके भविष्य का लेखा-जोखा आपके कर्म पर निर्भर करता है आप जिस प्रकार का कर्म करते हैं उसी प्रकार आपका भविष्य निर्धारित होता है जरूरत से ज्यादा उम्मीद ना करें केवल मेहनत करें और अच्छा से अच्छा करने की कोशिश करें उससे आप का मन भी संतुष्ट रहेगा और आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और अगर खुशहाली बनी रहेगी तो आपका भविष्य अच्छा होना तय है|

मेष राशि:आज का दिन आपके लिए धीमी गति वाला रह सकता है। ऑफिस में काम धीरे-धीरे करें तो फायदे में रहेंगे। स्टुडेंटस् को पढ़ाई-लिखाई में ध्यान देना चाहिए। मेहनत से किए गए कार्यों के अच्छे नतीजे निकलेंगे।

वृष राशि:आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रह सकता है। टेंशन खत्म हो सकती है।घूमने-फिरने और मनोरंजन का सुख मिलेगा। इच्छाएं पूरी हो सकती है। सहयोगी मदद भी कर सकते हैं।

मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए कलहकारी रह सकता है। बातचीत में थोड़ी सी सावधानी बरतें। कहा-सुनी हो सकती है। अपने साथ काम करने वालों को अपने विश्वास में लें।

कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। विपरीत लिंग के व्यक्तियों के साथ समय अच्छा गुजर सकता है तथा रोमेंटिक माहौल में किसी के प्रति रुझान भी संभव है। ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। नौकरी के नए अवसर भी मिलेंगे।

सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए व्यस्त रह सकता है। मेहनत के बाद उसका फल मिलने के आसार है। इज्जत बढे़गी और अचानक घूमने फिरने से कोई फायदा हो सकता है।

कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए खुशगवार रह सकता है। बार-बार लाभ के मौके मिलेंगे। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और मोबाईल के जरिए जरूरी खबर मिलेगी जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें।

तुला राशि:आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। पैसों की परेशानी सुलझ सकती है। हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा।

वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए फलदायी रह सकता है। थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा और संतोष भी मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा पारिवारिक जीवन में पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि:आज का दिन आपके लिए श्रेष्ठतम रह सकता है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी।

मकर राशि:आज का दिन आपके लिए साधारण रह सकता है। छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही नष्ट हो जाएंगे। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे।

कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए व्ययकारी रह सकता है। आज खाने-पीने में ज्यादा ध्यान दें। बाहर के खाने से बचें। ऑफिस में अपने विरोधी के षड़यंत्र से सावधान रहें। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताए।

मीन राशि:आज का दिन आपके लिए शुभकारी रह सकता है। अच्छे और असरदार लोगों का साथ मिल सकता है। अपने प्रेमी से मिलन होने के आसार है। दिन भर उत्साह बना रह सकता है। परिवार में सुख-शांति भी बनी रहेगी।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE