Home Breaking आखिर तोता क्यों रहता है पिंजरे में और कौआ आजाद

आखिर तोता क्यों रहता है पिंजरे में और कौआ आजाद

0
आखिर तोता क्यों रहता है पिंजरे में और कौआ आजाद
Why the parrot remains in the cage and the crow freely
Why the parrot remains in the cage and the crow freely

धार्मिक मान्यता के अनुसार इस धरती पर जो भी चीज है वह भगवान के ही दिशा निर्देश के द्वारा पनपी है। और जो भी जीव रहते हैं वह भी भगवान के ही द्वारा बनाये हुए हैं। धरती पर मौजूद समस्त अपनी अलग योग्यता रखते हैं। हर जीव के पास अपना अलग गुण होता है और वह गुण उसके लिए उपयुक्त है। हम सभी इस बात को जानते है की कौआ का रंग काला होता है। और तोता बेहद खूबसूरत पक्षी होता है। लेकिन ऐसा शुरू से नहीं था।

भगवान ने इन दोनों को ही 1 रंग का पक्षी बनाया था, कौए को तो इस बात से कोई परेशानी नहीं थी लेकिन इस बात से तोता खुश नहीं था.  उसने भगवान को बोला की मुझे सुन्दर बनना है। तो भगवान ने तोते को सुन्दर बना दिया। भगवान ने तोते को सुन्दर तो बनाया लेकिन उससे उसकी आज़ादी छीन ली।

खूबसूरत होने की वजह से लोग तोते को पिंजरे में रखने लगे और उसकी खूबसूरती ही उसकी दुश्मन बन गयी है। इस कहानी से हमें ये सीखने को मिलता है की जिसको भगवान ने जैसा बनाया है उसे उन्ही गुणों और अवगुणों को स्वीकार कर लेना चाहिए।